बाराबंकी, फरवरी 11 -- रामनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर डीएम शशांक त्रिपाठी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय व सीडीओ अ. सुदन द्वारा मेले की सुरक्षा में तैनात फोर्स व मजिस्ट्रेट सहित अन्य कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग की गई। इस दौरान अफसरों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और सेवा भाव से निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार रखें, जिससे पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे। सभी ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी तरह सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। बैरियर ड्यूटी को विशेष रूप से मजबूत रखने को कहा गया ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और भीड़ नियंत्रण में किसी तरह की समस्या न हो। किसी भी प्रकार की समस्या या असामान्य स्थिति होने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए। स्वास्...