लखनऊ, अप्रैल 27 -- कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा के बजाए अपने घोषणापत्र (न्याय पत्र) पर ज्यादा चर्चा होने से उत्साहित है। उसे न्याय पत्र में छिड़ी बहस में अपना सियासी लाभ दिख रहा है। ऐसे में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग पर इन चर्चाओं को बनाए रखने और इसमें शामिल जनता को सीधी राहत देने वाली घोषणाओं की तरफ ध्यान आकर्षित करने की जिम्मेदारी डाली गई है।

 

कांग्रेस के रणनीतिक वॉररूम से जुड़े एक पदाधिकारी कहते हैं कि भाजपा के नेता अभी तक 400 पार का नारा लगा रहे थे। अब वे यह नारा भूलकर लगातार कांग्रेस के न्याय पत्र पर हमलावर हैं। वे न्याय पत्र के हवाले से जनता को डराने की कोशिश भी कर रहे हैं। लोगों को कांग्रेस के सत्ता में आ जाने का भय दिखाया जा रहा है। इस बदलाव को कांग्रेस अपने हक में मानती है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई कांग्रेस के...