नई दिल्ली, मार्च 15 -- NDA के लिए 400 पार का नारा दे रही भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन 400 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। खास बात है कि पहली बार है जब किसी सर्वे में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल, भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। नेटवर्क18 के मेगा ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए 411 सीटें जीत सकता है। लोकसभा में कुल सीटों की संख्या 543 है। हालांकि, 370 सीटें जीतने का दावा कर रही भाजपा अपने लक्ष्य से पीछे रह सकती है। ओपिनियन पोल के आंकड़े बताते हैं कि भाजपा इस चुनाव में 350 सीटें जीत सकती है। खास बात है कि अगर ऐसा हुआ, तो 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा 47 सीटें ज्यादा अपने नाम करेगी। कहां कि...