पटना, मार्च 15 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने गया संसदीय क्षेत्र पर दावेदारी ठोकी है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगले चौबीस घंटे में घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्वाभविक मांग है कि गया सीट हम को मिले। यह पार्टी का कार्यक्षेत्र रहा है। पार्टी की शुरुआत यहीं से हुई है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि गया लोकसभा सीट पर हम का कोई कार्यकर्ता, नेता चुनाव लड़े। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात है। इस तरह की मुलाकात होती रहती है। कोई नाराजगी नहीं है। वहीं सीट शेयरिंग पर संतोष सुमन ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की 14 या 15 मार्च क...