नई दिल्ली, मार्च 29 -- IPL 2024 Points Table- संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार 28 मार्च की रात दिल्ली कैपिटल्स पर आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में 12 रनों से जीत दर्ज की। आरआर की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के बावजूद राजस्थान की टीम आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से नंबर-1 का ताज छीनने में नाकामयाब रही। सीएसके और आरआर के पॉइंट्स टेबल में बराबर 4-4 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर बनी हुई है। वहीं लगातार दूसरा मुकाबला हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खस्ताहाल है। डीसी पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। डीसी से नीचे अब मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें हैं। IPL 2024 : सूर्यकुमार यादव को एनसीए में दिख गई थी बदले हुए रियान पराग की झलक, ट्वीट क...