नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Hardik Pandya and Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच 9 रनों से अपने नाम कर लिया। आईपीएल 2024 में यह मुंबई इंडियंस की तीसरी जीत थी। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ आईपीएल 2024 पॉइंट्स में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को कांटे की टक्कर दी और एक समय तो ऐसा लग रहा था कि पंजाब किंग्स आसानी से यह मैच अपने नाम कर लेगा। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पंजाब किंग्स का स्कोर 77/6 था। इसके बाद शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने मिलकर पंजाब किंग्स को मैच में वापसी दिलाई। 17 ओवर में पंजाब किंग्स का स्कोर 168/7 था। आशुतोष शर्मा 18वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए और यहां से पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ती चलीं गई। आखिरी ओवर में मुंबई इंड...