नई दिल्ली, मार्च 29 -- मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल का 17वां सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं शुरू हुआ है। इस सीजन नए कप्तान के साथ उतरी मुंबई इंडियंस की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैच के लिए शुक्रवार को मुंबई पहुंच गई है, जहां वह वानखेड़े स्टेडियम में अपने मैच खेलेगी। एयरपोर्ट पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए लोग खड़े हुए नजर आए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर रोहित को देखकर फैंस बेकाबू हो गए। रोहित के प्रशंसकों ने उनके नाम के नारे लगाए।  एयरपोर्ट पर रोहित को देखते ही फैंस 'रोहित सर बेस्ट हैं', आई लव यू रो, 'हैलो हिटमैन' इस तरह अपना प्यार जता रहे थे। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा एयरपोर्ट से जाते हुए नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर...