नई दिल्ली, मार्च 19 -- मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी अगुवाई में इस फ्रेंचाइजी टीम को पांच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जिताए हैं। आईपीएल इतिहास में जब कभी सबसे कप्तानों की चर्चा होगी, तो एमएस धोनी के साथ जो एक नाम पक्का लिया जाएगा, वो होगा रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा की कप्तानी की खासियत है कि वह हर खिलाड़ी से उसका बेस्ट प्रदर्शन करवा लेते हैं। जियो सिनेमा पर पार्थिव पटेल ने बताया कि किस तरह से रोहित शर्मा बतौर कप्तान बाकी सबसे एकदम अलग हैं। आईपीएल 2024 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया। रोहित इस सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आएंगे। इसे भी पढ़ेंः मुस्तफिजुर चेन्नई रवाना, एक दिन पहले स्ट्रेचर पर गए थे मैदान स...