नई दिल्ली, मार्च 29 -- IPL 2024 Orange cap and Purple Cap Updated List- राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग आईपीएल 2024 के 9वें RR vs DC मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली को इस लिस्ट में पछाड़ा है। रियान पराग ने दिल्ली के खिलाफ 84 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दम पर उनके नाम आईपीएल 2024 में 127 रन हो गए हैं। उनके आगे अब सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं, जो 143 रनों के साथ इस सूची के टॉप पर हैं। वहीं विराट कोहली 98 रनों के साथ इस सूची में तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। इरफान पठान ने रियान पराग को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- अगले 2 साल में वह भारत के लिए... ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो हेनरिक क्लासेन, रियान पराग औ...