नई दिल्ली, मार्च 30 -- IPL 2024 Mayank Yadav Bowling Speed: लखनऊ सुपरजायंट्स के मयंक यादव ने शनिवार को अपना आईपीएल डेब्यू यादगार बना लिया। मात्र 21 साल की उम्र में अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे मयंक ने 150 किमी प्रति घंटे का बैरियर तोड़ दिया। मयंक ने इस दौरान आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद भी फेंकी। उन्होंने 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करते हुए नांद्रे बर्गर की 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पीछे छोड़ दिया। मयंक ने अपनी तेज गेंदबाजी से शिखर धवन और जॉनी बेयरेस्टो जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए।  रफ्तार ही नहीं, नियंत्रण भी

मयंक यादव की गेंदबाजी की खासियत सिर्फ उनकी रफ्तार नहीं थी। बल्कि, इस दौरान उन्होंने लाइन और लेंथ पर भी गजब का नियंत्रण दिखाया। यही वजह रही कि 100 से ज्यादा की पार्टनरशिप कर चुके धवन और बेयरेस्टो भी उ...