नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। हालांकि, शाम को धूल भरी तेज हवाएं चलने और इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई। राजधानी के मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पीतमपुरा और पूसा का भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह से यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। हालांकि, शाम सात बजे के बाद धूल भरी तेज हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में हवा की गति 46 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। बूंदाबांदी से तापमान में काफी कमी आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रह सकता है, जबकि हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 195 रहा।...