नई दिल्ली, मार्च 19 -- CSK vs RCB First Match: IPL 2024 में एक और चीज बेहद खास होने वाली है। सियासी गलियारों में व्यस्त रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब एक बार फिर स्पोर्ट्स की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। खबर है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। सिद्धू शायराना अंदाज और तुकबंदी के लिए खासे मशहूर हैं। उन्होंने 23 साल पहले कॉमेंट्री की शुरुआत की थी। Star Sports ने आधिकारिक X हैंडल से लिखा कि 'महान नवजोत सिंह सिद्धू अब स्टार कास्ट के साथ जुड़ गए हैं।' वह 22 मार्च, शाम 6.30 बजे से कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। 60 साल के सिद्धू IPL में पहले भी कई ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी कॉमेंट्री की है। उन्होंने कॉमेंट्री की शुरुआत साल 2001 में की थी। पंजाब ...