नई दिल्ली, मार्च 16 -- छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 4 अनुसूचित जनजाति, 1 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, इसमें से 39 सीटें (29 अनुसूचित जनजाति और 10 अनुसूचित जाति के लिए) आरक्षित है। 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 50.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 9 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस ने 40.9 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करके दो सीटों पर जीत दर्ज की। राज्य में फिलहाल भाजपा की ही सरकार है और विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री हैं। भाजपा का दावा है कि इस बार वह सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करेगी। बता दें कि नक्सलवाद प्रभावित राज्य में अकसर अलग-अलग चरणों में मतदान होता रहा है। यहां 2019 के आम चुनाव में तीन चरणों में मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर कांग्रेस और भाजपा के ब...