धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद में गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही गर्म हवाओं की वजह से लू का अहसास हो रहा है। अगले दो दिनों में धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचेगा। इस बीच राहत की यह खबर है कि सात अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी होगी। बुधवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह आठ बजे से ही धूप इतनी तेज थी कि घर के बाहर दस मिनट भी खड़ा होना मुश्किल लग रहा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे-वैसे पारा भी चढ़ता गया। दोपहर तक चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद शहर की सड़कें भी गर्मी की वजह से खाली हो रही है। गर्मी का असर ऐसा है कि बाजार में डाभ नहीं मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार धनबाद में ...