गिरडीह, मई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में मानसून की बेरुखी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से रात तक गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एक तरफ जहां दिन के समय में तेज धूप के कारण से गर्मी का असर बना रहता है, वहीं रात में भी गर्मी और उमस के कारण से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। हवा की धीमी रफ्तार के कारण गर्मी का असर बना रहा। इस दौरान तापमान में कोई खास इजाफा नहीं रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.09 डिग्री सेल्सियस रहा। देर संध्या से मौसम फिर बदला और बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद फिर से उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...