बदायूं, फरवरी 29 -- साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रदेश भर के 57 जिलों में साइबर थानों की शुरुआत की गई है। जिसमें बदायूं को भी साइबर थाना मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल से पुलिस लाइन परिसर में बने पुलिस कर्मियों के लिए 11 मंजिला पुलिस बैरक व साइबर थाने का लोकार्पण किया। अब साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को थाने-चौकी के चक्कर नहीं काटने होंगे।बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1,523 पुलिस थानों में साइबर सेल व 57 जिलों में साइबर थानों,18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थानो समेत पुलिस बैरकों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें बदायूं में भी पुलिस लाइन परिसर में बने 11 मंजिला पुलिस बैरक व साइबर थाने का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअली लोकार्पण किया गया। एसएसपी ने बताया कि ...