नई दिल्ली, मई 9 -- आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि अगर इस लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा। संजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इस बार चुनाव जीतने  पर आरक्षण और संविधान को खत्म कर देगी और यहां पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मॉडल लागू करेगी। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा, 'अगर भाजपा चुनाव जीतेगी तो चुनाव खत्म होगा, आरक्षण खत्म होगा, संविधान खत्म होगा, यहां पर किम-जोंग-उन और पुतिन का मॉडल लागू होगा। मैं आपको कह रहा हूं यह इस देश का अंतिम चुनाव है। भाजपा के कर्म बता रहे हैं कि अगर ये इस बार चुनाव जीत गए तो देश में यह आखिरी चुनाव होंगे। इन्होंने 8 साल में 7 सरकारें गिराई हैं। इन्होंने बिना चुनाव के सूरत जीता, बिना ...