नई दिल्ली, मार्च 21 -- मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए बुधवार को श्रीलंका के चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया है। 17 साल के क्वेना मफाका गुरुवार को टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्वेना मफाका मुंबई इंडियंस के होटल में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी मां भी उनके साथ आईं है।  तेज गेंदबाज मफाका मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए हैं और वह टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं। दक्षिण अफ्रीका के मफाका ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन इस 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अंडर 19 विश्व कप में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। मुंबई इ...