नई दिल्ली, फरवरी 7 -- हुंडई की प्रीमियम हैचबैक i20 को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है। अब इस कार को देश की सेना के जवान खरीद पाएंगे। CSD पर इस कार को GST फ्री रखा गया है। यानी जवानों को इस कार पर लगने वाला टैक्स नहीं देना होगा। जिसके चलते उन्हें इस कार पर 1,38,554 रुपए तक का फायदा मिलेगा। i20 हुंडई की बेहद लग्जरी और स्टाइलिश कार है। कई मल्टी इंजन ऑप्शन मे मिलती है। CSD पर i20 के कुल 8 वैरिएंट मिलेंगे। इसमें 6 वैरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन और 2 वैरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के शामिल हैं। कंपनी ने i20 का बेस वैरिएंट Era को CSD पर नहीं रखा है। यहां Magna एंट्री लेवल वैरिएंट होगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7,74,800 रुपए है। जबकि CSD पर इसे 6,63,914 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इस कार पर 1,10,886 रुपए की बचत होगी। दूसरी तरफ, As...