गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका प्रखंड के खपरो पंचायत में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन महाजुटान सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उस दौरान महाजुटान कार्यक्रम में लगभग 500 वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। वहीं 100 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। मौके पर जिला 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश ने कहा कि हम गरीबों के सेवा में हमेशा से लगे रहते हैं। मंत्री ठाकुर भी हार जीत का परवाह किए बिना दिन रात असहाय, वंचितों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के लिए काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आ...