हर हर महादेव के जयकारे से इलाका भक्तिमय
मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के बघनगरी गांव स्थित बाबा दूधनाथ शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य मनोज झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पिलखी उत्तरवाहिनी बूढ़ी गंडक घाट से कन्याओं ने जलबोझी कर महम्मदपुर, दरधा, हरपुर, सिहो के मुख्य मार्ग से भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलश स्थापित की गयी। इस दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शनिवार से देवी देवताओं का पूजन व हवन होगा। शाम छह बजे से रात दस बजे तक अयोध्या के कथा वाचक देवकृष्ण शास्त्री द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा। इस मौके पर रामकिशोर मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, दीपनारायण मिश्रा, हरिमोहन झा, दीपक झा, राकेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.