रायबरेली, फरवरी 9 -- हिन्दुस्तान असर हरचंदपुर। खबर का हुआ असर, सुगम बना मार्ग का सफर। ओवरलोड डंपर चलने की वजह से हरचंदपुर महाराजगंज मार्ग की सहनशक्ति जवाब देने लगी है। बोगी एक्शन एरिया में मार्ग बदहाली का शिकार बना हैं। दल-दल में भारी भरकम वाहन फंसने से आए दिन जाम की नौबत बनती हैं। 'हिन्दुस्तान' में शुक्रवार को प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यदाई संस्था और राज्य सड़क परिवहन विभाग की नींद टूटी है। मार्ग पर युद्ध स्तर पर मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। हरचंदपुर महराजगंज मार्ग लगभग साल भर पहले बना है। मलिकपुर बरना मोड़ के निकट 15 दिन पूर्व लगभग 10 मीटर तक मार्ग धंस गया। मध्य प्रदेश, कबरई ,बांदा, हमीरपुर, जालौन आदि जनपदों से ओवरलोड मौरंग, गिट्टी लेकर आने वाले डंपरों के चलते मार्ग पर 2 फुट गहरे गड्ढे हो गए। जिसके चलते आए दिन वहां पर ड...