आगरा, फरवरी 21 -- Agra News: आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर सिपाही पति-पत्नी पर हमला हुआ। दोनों पुलिस भर्ती परीक्षा की ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। एक दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने पर विवाद हुआ। आरोप है कि दुकानदार और उसके साथी आ गए। महिला सिपाही से गालीगलौज और छेड़छाड़ की। विरोध पर सिर में डंडा मार दिया। पेट में घूंसा भी मारा। वह गर्भवती हैं। उनकी हालत बिगड़ गई। बचाने आए पति को भी पीटा। मामले में जानलेवा हमला, लूट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है। घटना 17 फरवरी की शाम की है। महिला सिपाही और पति देहात के थानों में तैनात हैं। महिला सिपाही की पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी लगी थी। उन्होंने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वह पति के साथ घर जा रही थीं। फतेहाबाद रोड पर एक दुकान के आगे कार खड़ी कर दी। पति पेठा स्टोर पर...