सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री बने नदीम
आगरा, फरवरी 1 -- उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा कासगंज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि संगठन का चुनाव गत 24 अगस्त 2023 को हुआ था। इसमें महामंत्री पद पर ओमवीर सिंह विजय हुए थे, लेकिन पांच महीने से संगठन की बैठक, कार्यक्रम में लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसकी वजह से नदीम अख़्तर को कार्यालय प्रभारी व जिला संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है। आगामी समय में संगठन के कार्यक्रम में ओमवीर सिंह उपस्थित नहीं रहेंगे तो पत्राचारों पर नदीम अख़्तर के हस्ताक्षर अधिकृत कर दिए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र डीपीआरओ को भी भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.