मेरठ, मार्च 31 -- Lok Sabha Elections 2024: मेरठ के मोदीपुरम में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा कांग्रेस ने दुख दिया। उसका निवारण एनडीए करेगा। उन्होंने आगे कहा कि 4 जून को अबकी बार 400 पार का नारा पूरा होगा। एनडीए हमारे आपके दुख के निवारण के लिए बना है। मोदी और योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश में सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। ये बड़ी उपलब्धि है। मेरठ पहुंचे यूपी कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारों में दंगे होते थे, अब देश में अमन चैन बना है। उन्होंने मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि गंगा बह रही है, हाथ धो लो। सपा, बसपा कांग्रेस के चक्कर में मत पड़ो। सपा, कांग्रेस ने नफरत का जो बीज बोया था, बीजेपी ने अमन चैन का...