सपा, कांग्रेस और बसपा को मतदान करने से वोट होगा बर्बाद: मुख्यमंत्री
उन्नाव, मार्च 13 -- उन्नाव, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा को मतदान करने से वोट बर्बाद हो जाएगा। जो लोग आपको सुरक्षा और रोजगार नहीं दे सकते उन्हें वोट देने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री बुधवार को फतेहपुर चौरासी में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा के अनावरण करने पहुंचे थे। उन्होंने जिले के लोगों को 241 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव साहित्यकारों और क्रांतिवीरों की धरती है। देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद गुलाब सिंह की प्रतिमा अनावरण का मौका उनके लिए सौभाग्य की बात है। कभी पुलिस की गोली से शहीद हुए गुलाब सिंह लोधी के नाम से पुलिस प्रक्षिक्षण केंद्र चल रहा है। यहां आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने लोगों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.