हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता।नवनियुक्त केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट का कहना है कि यदि उत्तराखंड क्रांति दल सत्ता में आता है तो राज्य में भू-कानून और मूल निवास लागू किया जाएगा। साथ ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग भी पूरी की जाएगी। ये बात उन्होंने रविवार को मुखानी स्थित कार्यालय में नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह के दौरान कही। वहीं केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि यूकेडी को मजबूत होना होगा। ऐसा न हुआ तो दिल्ली और नागपुर से चलने वाली पार्टियां राज्यों को दीमक की तरह खा जाएंगी। जिलाध्यक्ष चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए एकजुट होकर दल को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से नैनीताल जिला कार्यकारी का अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान को मन...