सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला व युवक घायल
रांची, अप्रैल 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के चकला मोड़ के समीप बुधवार को एक ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार जोनसन गुडिया व उसकी नानी 65वर्षीया करुणा हेमरोम गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि जोनसन गुडिया कसमार पुटकलटोली गांव से अपनी नानी को बाइक से कुंजला खूंटी लेकर जा रहा था। इसी क्रम में चकला मोड के समीप अज्ञात ट्रेलर बाइक को टक्कर मार कर भाग निकला। दोना सडक पर गिरकर घायल अवस्था में कराह रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो की नजर उन पर पडी। रूबेन अपनी वाहन से दोनों को रेफरल अस्पताल लेकर पहुचें। जहां इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.