दुमका, फरवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि।एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) दुमका की टीम ने जरमुंडी थाना के एएसआई राज कुमार सिंह को 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों दबोचा है। मौके से एसीबी की टीम ने जरमुंडी क्षेत्र के एक सहयोगी स्वरुप सिन्हा को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम के हत्थे चढ़े स्वरूप सिन्हा भाजपा कार्यकर्ता है और वह जरमुंडी के नावाडीह गांव का रहने वाला है। जरमुंडी के गरडी निवासी अभिषेक कुमार की शिकायत पर एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसपी कैलाश करमाली ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवम्बर 2022 में अभिषेक कुमार के विरुद्ध बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जानकारी के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अभिषेक के घर वालों को परेशान किया जा रहा था। उक्त केस के अनुसंधानकर्ता राज कुमार सिंह थे और उक्त ...