मधुबनी, फरवरी 11 -- बिस्फी, निप्र। श्रीश्री 108 शिशिर नवरात्र की शुरुआत सिंगिया में हुई। इस अवसर पर कलशयात्रा पूजा कमेटी ने निकाली। इसमें 201 कन्याओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल कन्याएं ऋंगी घाट से कलश में जल भरीं। फिर पूरे गांव-मुहल्ले का परिभ्रमण करते हुए कलश को पूजा स्थल पर विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारे लगते रहे। शोभायात्रा में मुखिया अमरेश झा, चंद्रकांत झा, कन्हाई झा, नीरज कुमार नुनु, कालिकांत मिश्रा, विकास कुमार झा, भरोस कुमार, सतीश कुमार, बमबम झा, सरपंच परमानंद झा, उमेश साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रकांत झा ने बताया कि 15 फरवरी को बेलन्योति की रस्म होगी। 16 फरवरी को माता का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएग...