प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मंगलवार सुबह केपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शाखा टोली संगम में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसमें प्रयाग महानगर की शाखा टोली के लगभग तीन हजार स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। स्वयंसेवक सामूहिक रूप से योग व्यायाम तथा सामूहिक गीत प्रस्तुत किए गए। प्रांत प्रचार प्रमुख काशी प्रांत डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने संघ की स्थापना के बारे में विस्तार से रेखांकित किया। माघ मेला शिविर में विभाग टोली तथा प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। संगठन के कार्य विस्तार, कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता तथा स्वयंसेवकों एवं शाखा के द्वारा सामाजिक परिवर्तन विषय पर भी संवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...