मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार कर रही ईओ प्रज्ञा सिंह ने धरातल पर उतरकर गडबडझाला पकड़ा है। ठेके पर रखे गए करीब 319 सफाई कर्मचारियों में से कुछ सफाई कर्मियों से अवैध रूप से ड्राईवर का कार्य लिया जा रहा था। जिसे ईओ प्रज्ञा सिंह ने पकड़ा है और इसकी सूचना पालिकाध्यक्ष को दी है। ईओ ने कार्रवाई करते हुए उक्त सफाई कर्मचारियों से 14 कूड़ा गाड़ियों की चाबी वापस ले ली है। अब उक्त वाहनों को चलाने के लिए ड्राईवरों की व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर काफी समय से चले आ रहे गड़बड़झाले को ईओ प्रज्ञा सिंह ने पकड़ा है। उन्होंने शहर के कुछ वार्डों का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच की है। नगर पालिका के द्वारा पूर्व में करीब 319 सफाई कर्मचारी ठेके पर रखे गए थे। इसमें से कुछ सफाई कर्मचारियों से सफाई क...