बागपत, फरवरी 22 -- हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले एक शराबी ने बुधवार की रात शहर के दिल्ली रोड स्थित एक होटल पर जमकर बवाल काटा। उसने होटल के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की ओर हवा में पिस्टल लहराई। होटल कर्मियों ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाली-गलौच कर रहे शराबी को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला रामकिशन बुधवार की रात करीब नौ बजे बागपत पहुंचा। रात्री में रूकने के लिए वह दिल्ली रोड स्थित एक होटल पर पहुंचा। वहां उसने एक रूम किराये पर लिया। इसके बाद खाना ऑर्डर करने के बाद वह रूम में चला गया। बताया जाता है कि इसके बाद उसने शराब गटक ली। खाना खाने के बाद उसे नशा छा गया। इसके बाद वह हाथ में पिस्टल लेकर होटल के हॉल में घुस गया। वहां कई ग्राहक खाना खा रहे थे। आरोप है कि इसके बा...