देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि।राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट झारखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र रवानी ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। उसमें सलौनाटांड़ विश्वैश्वरैया कॉलोनी देवघर के शंभुनाथ मंडल को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव को भेजे गए नियुक्ति पत्र में यह जिक्र है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया जाता है। राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट के प्रति समर्पित भाव से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मानवाधिकार का प्रचार-प्रसार करेंगे। भारतीय संविधान एवं मानवाधिकारों की रक्षा करना एवं भ्रष्टाचार, मानवाधिकार हनन, बाल श्रम, महिला उत्पीड़न रोकने के लिए संविधान और कानून के दायरे में रहकर कार्य करेंगे। अपना दायित्व पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। यदि आपके द...