बलिया, मार्च 13 -- मनियर। इलाके के बहदुरा (गायघाट) में दो भाईयों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में बुधवार को मारपीट हो गयी। इस घटना में देवरानी-जेठानी घायल हो गयीं। दोनों को स्थानीय न्यू पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि राजकुमार साहनी की पत्नी रम्भा अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच उसके बड़े भाई ने बाहर से ताला बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने डॉयल 112 को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद पीआरवी के साथ पहुंचे जवानों ने ताला खुलवाने के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस लौट गयी। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। इस घटना में रम्भा के साथ ही उसकी जेठानी 45 वर्षीय अनीता घायल हो गयीं। इस सम्बंध में एसओ मंतोष सिंह का कहना है कि जानकारी मिलने के...