हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की ही तरह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भी मतदाताओं का रवैया निराशाजनक रहा। लेकिन 14 की 14 विधानसभा सीटों में एक संदेश साफ था कि यहां भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर है। तीसरा कोई प्रत्याशी चुनाव प्रभावित करता नजर नहीं आता। साल 2019 की तुलना में गिरे मतदान का फायदा किसको होगा, इसका अनुमान लगाने में राजनीतिक विश्लेषक जुट गए हैं। क्योंकि पिछले चुनाव में यह सीट भाजपा ने सबसे बड़े अंतराल से फतह की थी। नैनीताल सीट पर भाजपा के सामने जीत की हैट्रिक की चुनौती है, तो कांग्रेस अपने गढ़ में वापसी के लिए छटपटाती नजर आई। तराई में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने भी खूब जोर लगाया, इसके बावजूद मतदान प्रतिशत गिरना चौंका रहा है। नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में इस बार 65.71 मतदान हुआ है। यह 2019 के म...