सुल्तानपुर, अप्रैल 8 -- सुलतानपुर, कार्यालय संवाददाता कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नरायनपुर निवासी विजय नरायन सिंह की रविवार रात गोलीमार हत्या के केस में पुलिस ने छह नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। हत्याकांड का तार डॉ. घनश्याम तिवारी की हत्या से जोड़ा गया है। विजय नरायन डॉ.घनश्याम हत्याकांड में सह अभियुक्त था। अभी हाल में जमानत पर छूटा था। पुलिस ने कहा है कि मृतक विजय के बड़े भाई सतीश नरायन सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में सारे तथ्य सामने लाए जाएंगे। विजय नरायन सिंह की गोलीमार कर हत्या रविवार को शहर के दरियापुर तिराहे के पास स्थित एक होटल के सामने की गई थी। इस दौरान अनुज शर्मा नामक एक व्यक्ति को भी गोली लगी है। उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जहां उस...