महाराजगंज, फरवरी 10 -- शिकारपुर, हिन्दुस्तान संवाद।महराजगंज से वाराणसी जा रही रोडवेज की जनरथ बस शुक्रवार की शाम पौने छह बजे अनियंत्रित होकर शिकारपुर में सड़क के किनारे एक घर में घुस गई। इससे चीख-पुकार मच गई। बस में पांच यात्री सवार थे। जिन्हें मामूली चोटें आई। संयोग अच्छा था कि जिस समय बस सड़क के किनारे मुड़ते हुए घर में घुसी उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बस में पैंतीस यात्री सवार थे। बस जैसे ही शिकारपुर में अनियंत्रित होकर मकान से टकराई उससे बस में सवार यात्री अंदर गिर पड़े। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शीशा तोड़ बाहर निकलने लगे। इस दौरान पांच यात्री घायल हुए। मौके पर पहुंचे शिकारपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चंद वरूण ने घायलों का इलाज कराया। इसमें से एक शिकारपुर की एक छात्रा भी थी। प्राथमिक उपचार के बा...