रांची, फरवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। वाईएमसीए रांची और क्राइस्ट फोर मेडिकल डॉक्टर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। आयोजन चुटिया स्थित पावर हाउस सामुदायिक केंद्र में हुआ। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जूलियाना तिरु, जेनरल फिजिशियन डॉ पंकज के द्वारा 85 लोगों की जांच की गई। मौके पर वाईएमसीए के प्रोग्राम कोर्डिनेटर मोहम्मद मिनहाज, सहायक कोर्डिनेटर संबंध बंगला के अलावा प्यारी तिर्की, चंपा देवी, रेणुका तिर्की, जे खलखो, फ्रेडरिक प्रेम प्रकाश तिर्की, खुशबू, शीतल जोजो, अनिता देवी, पुष्पा देवी, किशोर नायक सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...