पटना, अप्रैल 28 -- दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में वर्षगांठ के दिन संदिग्ध परिस्थिति में 22 वर्षीय विवाहिता गीता देवी की मौत हो गई। जहरीला पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ने पर महिला को एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया। महिला की मां ने बताया कि पति की वजह से महिला ने जहर खाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रघुरामपुर गांव निवासी सुरेन्द्र पंडित के पुत्री गीता देवी की शादी 26 अप्रैल 2021 को दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी रामएकबाल पंडित के पुत्र प्रशांत कुमार से हुई थी। वर्तमान में उनका डेढ़ वर्ष का एक पुत्र पुष्कर कुमार है। प्रशांत कुमार महिंद्रा कोटेक गोल्ड बैंक में काम करता हैं। शुक्रवार को गीता देवी की शादी की तीसरी वर्षगांठ थीं। गीता देवी की मा...