लोहरदगा, अप्रैल 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले का तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया है। एकाएक बढ़ी गर्मी की वजह से जिलेवासी असहज महसूस कर रहे है। अप्रैल माह के प्रारंभ के साथ ही जिले में सूर्य भगवान आग बरसाने लगे हैं। बढी गर्मी की वजह से सुबह आठ बजे से ही सड़कों पर वीरानी छाने लगी है।त्यौहार का मौसम होने के बावजूद भी दिन के वक्त लोग सड़कों पर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं देर शाम सूरज ढलने के बाद ही बाजारों की रौनक वापस लौट रही है। ईद को ले रोजेदार देर रात तक खरीददारी कर रहे हैं। ईद का त्योहार निकट आने को है बाजार है तो सज चुकी है्, मगर गर्मी की वजह से दिन के वक्त बाजार पूरी तरह सूना बना रहता है। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं दोपहर बाद बादल छाने से मौसम का मिजाज कुछ नर्...