शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- रोजा स्टेशन पर सुबह हादसा हो गया। चलती ट्रेन से उतरते समय एक रेल कर्मी घायल हो गया। आनन फानन में घायल रेल कर्मी को रोजा रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद वह घर चला गया।बताते है कि रेल कर्मी अश्वनी दीक्षित ट्रेन संख्या 14235 वाराणसी ,बरेली एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। ट्रेन के रोजा में धीरे होने पर उन्होंने स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया। उनके पैर लड़खड़ा गए। वह प्लेटफार्म पर गिर पड़े। उनके गंभीर चोट आ गई। लोगों के चिल्लाने के आवाज सुनकर सभी दौड़ पड़े। फौरन ही उन्हें रोजा रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर रेलवे डॉक्टर संजय राय ने उनका उपचार किया। रेलवे डॉक्टर संजय राय ने बताया की घायल रेल कर्मी के पैर में चोट आई थी। उपचार करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...