हजारीबाग, फरवरी 13 -- हजारीबाग प्रतिनिधि। रोजबड स्कूल दीपुगढ़ा में वार्षिक खेल-कूद का समापन सोमवार को हुआ। इसमें महाने हाउस को चैंपियन का खिताब मिला। अभिषेक कुमार प्लयेर ऑफ द ईयर बने। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनलसीसी की अंडर ऑफिसर प्रिया रानी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और देश की रक्षा के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मानसिक श्रम के साथ साथ शारीरिक श्रम पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा।स्कूल की सचिव पिंकी सिंह ने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए खेल को महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता में महाने, बराकर, दोमोदर और स्वर्णरेखा हाउस शामिल हुआ। प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, रिले रेस, निडिल ग्रेड, टॉफी रेस, दौड़ आदि का आयोज...