धनबाद, अप्रैल 28 -- धनबाद, हिन्दुस्तान टीमधनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने शनिवार को जगह-जगह जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। अनुपमा के समर्थन में बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया। बलियापुर अंचल कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को महागठबंधन दलों की बैठक इदु अंसारी की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने रोजगार विरोधी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान लोगों से किया। जनता चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। धनबाद लोकसभा क्षेत्र की महागठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हुइ। भाकपा माले के मजीद खान, कांग्रेस के मधुसुदन मोदक, कुर्बान अंसारी, शेख तालीम, बुद्धदेव महतो, नुरुद्दीन, झामुमो के पूर्व मु...