छपरा, फरवरी 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के रिविलगज थाना क्षेत्र से गत दो फरवरी को एक महिला का अपहरण कर उसके साथ रेप करने के मामले को लेकर भीम आर्मी सेना के जिला प्रभारी के नेतृत्व में कई लोग थाने पहुंचे और रेप मामले में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताते हुए। थानाध्यक्ष से जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने और इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई पर चर्चा की। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि 10 दिनों के अंदर इस कांड के अभियुक्त को पुलिस पकड़ेगी। अगर 10 दिन के अंदर नहीं पकड़ा गया तो अभियुक्त के घर की संपत्ति कुर्की जब्ती की जाएगी। मालूम हो कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को कुछ लोगों ने जबरन अगवा कर उसके साथ सीमावर्ती सिवान जिले के दुरौंधा थाना क्षेत्र के चंवर में दुष्कर्म किया। थे। एसपी डॉक्टर गौरव मंगला , डीएम अमन समीर...