राजू सिंह बने सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष
कौशाम्बी, फरवरी 28 -- सरसवां ब्लाक के कोल्हुआ निवासी राजू सिंह को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने छात्रसभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। राजू सिंह एक साधारण परिवार से आते हैं। उन्हें छात्रसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके घर पहुंचने लगे। बधाई देने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष सिंह पटेल, अचल सिंह, विजय यादव, कप्तान यादव सहित तमाम समर्थक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.