हल्द्वानी, फरवरी 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की गुरुवार को हुई बैठक मे कर्मचारियों और परिवहन निगम की समस्याओं के मुद्दे उठाए। वक्ताओं ने कहा कि निगम में सालों से कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी के चालक-परिचालक और कार्यशाला कार्मिकों को नियमित नहीं किया गया है, उन्हें नियमित किया जाए। निगम को विभाग घोषित कर कार्मिकों को स्थाई किया जाय।रोडवेज स्टेशन में हुई संघ की में कर्मचारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले 500 बसें खरीदी जाएं। कर्मचारियों ने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर छोटी बसें उपलब्ध कराई जाएं। कार्यशालाओं में पार्ट्स की आपूर्ति किए जाने और निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार की जांच की जाए। बैठक में कुमाऊं क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन मार्च में करने की घोषणा की गई। इससे पहले उमेश जोशी को संघ का प्रदे...