रांची, अप्रैल 20 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि रविवार (21 अप्रैल) को प्रस्तावित उलगुलान न्याय महारैली के द्वारा भाजपा को देश की सत्ता से पलटने का शंखनाद होगा। दही-चूड़ा खाएंगे और भाजपा को भगाएंगे का नारा प्रभाततारा मैदान से लगेगा। झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को इंडी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस, राजद, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। आप नेता सौरव श्रीवास्तव ने कहा, प्रभात तारा मैदान दो शेरनियों की दहाड़ (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) का साक्षी बनेगा। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रभात तारा मैदान में शनिवार 4.30 बजे गठबंधन के नेताओं ने दही-चूड़ा का प्रोग्राम रखा है। सभी लोग इसमें आमंत्रित हैं। रैली में एचईसी के मजदूर भी पेट में गमछा बांध कर आएंगे। सुप्रियो ने कहा, पहले चरण में 102 सीटों पर हु...