आगरा, फरवरी 22 -- ताज महोत्सव को लेकर बटेश्वर में शुरू हुई यमुना की महाआरती में ब्रहस्पतिवार को जय श्रीराम की गूंज सुनाई दी। पर्यटन विभाग एवं तीर्थ स्थल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में छठवें दिन यमुना के पूजन के बाद पुजारी राकेश वाजपेयी, अशोक गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी ने यमुना की महाआरती की। महाआरती के दौरान ब्रह्मलाल महाराज की जय, यमुना मैया की जय के बाद जय श्रीराम के नारे लगे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंदपाल सिंह, डीएस भदौरिया, जय प्रकाश गोस्वामी, अजय भदौरिया, विक्की तोमर, उमेश सिसोदिया, नत्थीलाल गोस्वामी, जय प्रकाश शास्त्री आदि मौजूद रहे। तीर्थ स्थल ट्रस्ट के ध्रुव कुमार शर्मा ने बताया कि यमुना की महाआरती में हर रोज श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ रही है। विदेशी सैलानी भी बटेश्वर की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...