गिरडीह, फरवरी 24 -- झारखण्डधाम, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार शाम हीरोडीह थाना क्षेत्र के खरियोडीह में यज्ञ स्थल का दौरा कर यज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया। गौरतलब हो कि 29 फरवरी से शुरू होनेवाले महायज्ञ में ख्यातिप्राप्त वक्ता देवकीनंदन ठाकुर का कार्यक्रम है। इसके चलते राज्य भर में इस यज्ञ की चर्चा है। देश के कोने कोने से उनके अनुयायियों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं यज्ञ कमेटी ने हर दृष्टिकोण से व्यापक रूप से तैयारी की है। भव्य मंच, विशाल पंडाल एवं बड़े बड़े तोरण द्वार बने हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यज्ञ स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और यज्ञ कमेटी के सदस्यों से आवश्यक चर्चा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि यज्ञ से पर्यावरण ही नहीं बल्कि विचारों में भी श...